Samsung Galaxy S25 Edge: Samsung का यह मॉडल काफी Slim और बहुत ही Light Weight है। इसमें हाई एंड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर मौजूद है। यह एक फ्लैगशिप फोन है।

जिसमें AI फीचर्स भी शामिल है। आइए Samsung Galaxy S25 Edge के Features पर एक नजर डालें –
Samsung Galaxy S25 Edge Features
Design और display
Samsung के इस मॉडल में 6.7 इंच QHD+ Dynamic LTPO AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 Nits Peak brightness दिया गया है।
Performance
इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite का गैलेक्सी प्रोसेसर चिपसेट का उपयोग किया गया है। यह मजबूत AI Processing टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह Phone One UI 7 तथा Android 15 पर Based है।
Storage
Samsung के इस मॉडल के स्टोरेज की बात करें तो इसमें इसमें 12GB रैम और 256/512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
Camera
Samsung Galaxy S25 Edge में Dual रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दमदार Main कैमरा 200 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड का दिया गया है। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP का कैमरा मिलता है।
AI Features
इस फोन में AI के बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं जिसमें Galaxy AI, Gemini Live, Pro scaler Display engine शामिल हैं।
Battery और Charging
इस Model में 3900mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इस में 25W Wired + 15W Wireless चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Samsung Galaxy S25 Edge का Price
इसकी 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत लगभग 1,09,999 रुपये है तथा इसकी 12GB + 512GB स्टोरेज को 1,21,999 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं।